खंडवा नगर: कलेक्टरेट में दादा जी धुनी वाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक, गुणवत्ता और समय पर शुरुआत पर ज़ोर
मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्टरेट में श्री दादा जी धुनी वाले मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गोंडा, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख सहित मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की है