खंडवा नगर: किल्लौद अस्पताल में बदहाली: मरीजों के बेड पर कुत्तों का कब्ज़ा, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के वार्ड में मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर आवारा कुत्तों के आराम फरमाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोग हैरानी और आक्रोश जता रहे हैं। यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे