सुपौल: सुपौल में जिला अधिवक्ता लिपिक संघ भवन का उद्घाटन, अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने किया
Supaul, Supaul | Jan 27, 2025 सुपौल व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता लिपिक संघ भवन का हुआ उद्घाटन। वही उद्घाटन आज सोमवार सुबह 11:00 किया गया। जहां उद्घाटन में सुपौल जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर एवं सचिव दीप नारायण भारती ने फीता काटकर किया। मौके पर सुपौल जिला के अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव ठाकुर सचिव अरविंद कुमार कर्ण एवं अन्य लिपिक गण उपस्थित थे।