सुपौल: बसबिट्टी पंचायत के मंडल टोला में पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति पर हमला, गंभीर रूप से घायल
Supaul, Supaul | Jan 27, 2025 सुपौल जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबिट्टी पंचायत के मंडल टोला में पुराने रंजिश के कारण एक व्यक्ति को घेर कर बुरी तरह से मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया है। जिसे स्थानीय लोग व परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है यह घटना सोमवार की शाम 7:00 की बताई जा रही है।