बरेली: यूपी पुलिस के दरोगा ने मांगी पांच लाख रुपये की रिश्वत, ₹50 हजार लेते विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार
लाखों की धोखाधड़ी जलसाजी के मुकदमे में नाम निकालने के बदले प्रेमनगर थाने के दरोगा ने 5 लाख की रिश्वत मांगी। 50 हजार की पहली किश्त लेकर पहुंचे पीड़ित के साथ विजिलेंस ने दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।