बरेली: बरेली में जाम से मिलेगी मुक्ति, शहर में 22 किमी दौड़ेगी मेट्रो, दो कारिडोर हुए प्रस्तावित
बरेली के लोगों अब जाम से मुक्ति मिलने की तैयारी है। कमिश्रर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शहर में लाइट मेट्रो परियोजना को लेकर बैठक की गई। बरेली में करीब 22 किमी में मेट्रो दौड़ेगी। इसकी एएआर एवं डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेन्ट एजेंसी मै. राइट्स लिमिटेड द्वारा कम्प्रेहनसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) डाटा के आधार पर तैयार किये गये।