हरदोई: आम आदमी पार्टी ने बीएसए अजित सिंह को हटाने की मांग की, जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन देकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने बीएसए को तत्काल पद से हटाकर किसी ईमानदार अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक का कहना है कि जांच के बावजूद अजित सिंह अपने पद पर बने हुए हैं और इस दौरान वे हेरफेर कर सकते हैं।