बिधनू थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त राजू को बलिपुरवा नगवा से गिरफ्तार किया है ।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:15 बजे बताया अभियुक्त जमानत लेने के बाद से न्यायालय में गैर हाजिर चल रहा था जिसके चलते गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।