Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#दिव्यांगजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड #CSR के तहत विशेष सहायता शिविर का किया आयोजन, #जॉइन_म...

Roorkee, Haridwar | Mar 12, 2026

MORE NEWS

"हरिद्वार के VIP घाट पर किसान चिंतन शिविर में डांस-नोटों की बारिश का वायरल वीडियो,धार्मिक संगठनों में आक्रोश; जांच की मांग"

"हरिद्वार के VIP घाट पर किसान चिंतन शिविर में डांस-नोटों की बारिश का वायरल वीडियो,धार्मिक संगठनों में आक्रोश; जांच की मांग"

Roorkee, Haridwar | Jul 4, 2026

2027 से पहले बदले सुर- पूर्व विधायक चैंपियन का बड़ा यू- टर्न,सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सर्वसमाज से मांगी माफी,चैंपियन ने विकास गिनाया फिर मांगी माफी..

रुड़की की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खानपुर के पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सर्व समाज के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। अपने संदेश में उन्होंने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि यदि जाने-अनजाने में उनके किसी बयान या व्यवहार से 36 कौम के किसी भी व्यक्ति या समाज की भावनाएं आहत हुई हों, तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। अब उनका यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खानपुर के पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में त्याग, समर्पण और मेहनत के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से कभी अति पिछड़ा माना जाने वाला क्षेत्र आज विकासशील क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से उन्हें लगातार सात चुनावों में जीत हासिल हुई। वीडियो के अंत में चैंपियन ने कहा कि यदि उनसे जाने या अनजाने में 36 कौम के किसी भी व्यक्ति या समाज के प्रति कोई ऐसी बात हुई हो जिससे किसी का दिल आहत हुआ हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति देने का प्रयास जारी रहेगा। उनके इस संदेश को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल चैंपियन का यह माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर कितना पड़ता है, इस पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

2027 से पहले बदले सुर- पूर्व विधायक चैंपियन का बड़ा यू- टर्न,सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सर्वसमाज से मांगी माफी,चैंपियन ने विकास गिनाया फिर मांगी माफी.. रुड़की की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खानपुर के पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सर्व समाज के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। अपने संदेश में उन्होंने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि यदि जाने-अनजाने में उनके किसी बयान या व्यवहार से 36 कौम के किसी भी व्यक्ति या समाज की भावनाएं आहत हुई हों, तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। अब उनका यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खानपुर के पूर्व विधायक कुमार प्रणव सिंह चैंपियन ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में त्याग, समर्पण और मेहनत के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से कभी अति पिछड़ा माना जाने वाला क्षेत्र आज विकासशील क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से उन्हें लगातार सात चुनावों में जीत हासिल हुई। वीडियो के अंत में चैंपियन ने कहा कि यदि उनसे जाने या अनजाने में 36 कौम के किसी भी व्यक्ति या समाज के प्रति कोई ऐसी बात हुई हो जिससे किसी का दिल आहत हुआ हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति देने का प्रयास जारी रहेगा। उनके इस संदेश को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल चैंपियन का यह माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर कितना पड़ता है, इस पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

Roorkee, Haridwar | Jul 4, 2026