कैराना: कांधला में दुकान से 20 हजार की नकदी चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 22, 2026 कांधला के मोहल्ला खैल निवासी अमित उर्फ मोनू ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 20 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे वह जैन मंदिर के निकट स्थित अपनी दुकान से बाथरूम के लिए गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।