नर्मदापुरम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो नर्मदा पुरम बस स्टैंड का बताया जा रहा है जहां कुछ बसों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं किया गया, जिससे स्टैंड पर जगह की कमी हो गई। इस कारण अन्य बस चालकों को बाहर सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई।