बलिया: जिले में प्रस्तावित जिला जेल निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हुई
Ballia, Ballia | May 17, 2026 जिले में प्रस्तावित जिला जेल निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि जिला जेल के लिए चिन्हित भूमि का शनिवार की शाम चार बजे स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर समेत पूरी राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही।