ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा, अवैध असलहा किया बरामद
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त टिंकू सिंह उर्फ ब्रह्दत निवासी पूरे पहाड़ी मजरे शहजादपुर को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा व जिंदा कारतूस भी बरामद की है। सोमवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग का आरोप लगा था।