सिकंदरा: सिकंदरा में प्लॉट की 8 फीट ऊंची बाउंड्री को जेसीबी से गिराने का आरोप, ब्लॉक प्रमुख के पुत्र समेत अन्य पर धमकी का आरोप
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी लालजीत ने शनिवार शाम करीब 4 बजे सिकंदरा पुलिस को तहरीर देकर प्लाट की बाउंड्री तोड़े जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित लालजीत के अनुसार उसने 10 अक्टूबर 2014 को दर्ज खातेदार मिर्जा फरहत अली से एक प्लाट खरीदा था, जिस पर वह तब से लगातार काबिज चला आ रहा है। वर्तमान में वह अपने प्लाट पर निर्माण कार