अमरोहा: अमरोहा में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 25, 2026 आपको बता दे कि अमरोहा जिले में दस केंद्रों पर आज होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो पालियों में परीक्षा को कराया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। हर परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है। साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है