चंदौली: बिछिया खुर्द विवाहिता हत्याकांड: एसपी ने किया निरीक्षण, कहा- पति गिरफ्तार, संदिग्ध भूमिकाओं की जांच जारी
बिछिया खुर्द में विवाहिता हत्याकांड में रविवार शाम करीब छह बजे एसपी आकाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष की तहरीर पर हुई जांच में पति गौतम द्वारा हत्या कर शव बोरे में भर जंगल में फेंकने का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।