कुमारखंड: ललकुडिया वार्ड 11 में आग लगने से पांच घर और हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत के ललकुडिया वार्ड 11 में रविवार को दिन के करीब 12 बजे अचानक लगी आग से तीन परिवारों का पांच घर सहित करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार करीब बारह बजे दिन में अचानक चूल्हा की चिंगारी से लगी आग में वार्ड 11 निवासी अनमोल ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव व संतोष ऋषिदेव घर जला।