अम्बाला: सीआईए 2 ने अवैध रिवाल्वर और 5 गोलियों के साथ टांगरी बांध के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया
Ambala, Ambala | Mar 15, 2024 थाना महेश नगर क्षेत्र के टांगरी बांध के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध देशी रिवाल्वर और 5 गोली लेकर घूम रहे आरोपी को सीआईए 2 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का आज शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।