जलालाबाद: जरियनपुर तिराहे पर सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, दोनों थाना उसहैत के बेलामई गांव के निवासी
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर तिराहे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के बेलामई गांव निवासी नरवीर अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ कांट क्षेत्र के कुइयां गांव से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे