दुधि: हरपुरा गांव में कूलर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन मासूम झुलसे, मां ने जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचाया
सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक के हरपुरा गांव में शनिवार रात कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते कमरे में रखे कपड़ों को आग की चपेट में ले लिया। कमरे में सो रहे तीन मासूम बच्चे आग और धुएं से घिर गए। बच्चों की चीख सुनकर मां सुमित्रा ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग के बीच पहुंचीं और दोनों जुड़वा बच्चों को बाहर निकाल लिया।