शेखपुरा: शेखपुरा के सीएस सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन के साथ मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन
सर्वजन दवा सेवन आईडीए राउंड के अंतर्गत जिले में फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक खिलाई जाएगी। अभियान के तहत 10 फरवरी से तीन प्रकार की दवाई सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत खिलाई जाएगी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिविल सर्जन सभागार में मीडिया कार्यालय का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीएस के द्वारा दवाई के बारे में विभिन्न प्रकार का जानकारी दिया गया।