गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा गया जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित
बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा गया जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।परीक्षा के शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर गया पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।इसकी जानकारी आज दिनांक 14 जून रविवार दोपहर 12 बजे दी गई है।