अमरोहा: अमरोहा में शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्रवाई, मोहल्ला दानिशमनदान से पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार आरोपी को पकड़ा
Amroha, Amroha | Jul 30, 2025 अमरोहा शहर में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है और पुलिस ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। आज बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे नगर कोतवाल पंकज तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि फईम पुत्र अब्दुल रशीद मोहल्ला दानिशमंदान थाना अमरोहा नगर अवैध शराब का कारोबार करता है इसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और यह फरार चल रहा था