कांगड़ा: 33 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में उपचार के दौरान हुई मौत
Kangra, Kangra | Feb 15, 2025 शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार भवारना थाना के अंतर्गत एक 33 वर्षीय विवाहिता को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान कुछ देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला काफी समय से मानसिक तनाव में थी।