कांगड़ा: कांगड़ा में विधायक पवन काजल ने कहा, कांग्रेस सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं हुई कामयाब
Kangra, Kangra | Feb 13, 2025 सरकार मस्त है तथा जनता त्रस्त है। यह बात आज वीरवार काे साढ़े 3 बजे सदर विधायक पवन काजल ने पत्रकारों से रू-ब-रू हाेते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार झूठ बोलने में माहिर है। आज भी महिलाएं 1500 रुपए के इंतजार में बैठी हैं। सरकार गोबर कब खरीदेगी उसकी राह देख रही हैं। 3-4 माह के इंतजार के बाद डिपो में दालें, तो कभी तेल लोगों को दिए जा रहे हैं।