कांगड़ा: पीएनबी मंडल धर्मशाला ने नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित किया एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम: SDM
Kangra, Kangra | Feb 13, 2025 पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय धर्मशाला द्वारा वीरवार काे 2:30 मिनट पर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में पीएनबी एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ के अवसर पर कांगड़ा एसडीएम इशांत जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का वहां पहुंचने पर धर्मशाला से आए हुए पीएनबी बैंक के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया।