कांके: गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू और ठाकुरगांव स्थित ठिकानों पर NIA कर रही छापेमारी
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 रांची के बुढ़मू और ठाकुरगांव स्थित गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर NIA एक बार फिर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार NIA गैंगस्टर अमन साहू के घर में कागजात समेत कई अन्य सामान को खंगाल रही है। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमन साहू के यहां टेरर फंडिंग मामले को लेकर छापेमारी की गई है।