शाहजहाँपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध श्री हनुमत धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी (नगर) ने मेला परिसर का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।