मंझनपुर: मोंगरी कड़ा गांव में घर वालों से नाराज छात्र ने कुएं में लगाई छलांग हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मोंगरी कड़ा गांव के सुभम सोनकर पुत्र संजय सोनकर 16 शाम को करीब 6 बजे घर वालो से नाराज होकर घर के पीछे स्थित कुँए में छलांग लगा दिया। छलांग लगाने के बाद से घर वालो में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम के साथ छात्र को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।