सदर: 44 डिग्री गर्मी में कालिंदीपुरम में बिजली संकट, सेफ्टी किट नहीं तो काम नहीं
Sadar, Allahabad | Jun 9, 2026
44 डिग्री से ऊपर पहुंचे तापमान के बीच कालिंदीपुरम पावर हाउस की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लगातार बिजली कटौती और फॉल्ट के बावजूद समय पर मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि 120 रोड स्थित कालिंदीपुरम पावर हाउस में तैनात लाइनमैन और कर्मचारियों के पास मानक सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं है।