पिपरा: उधार की सिगरेट बनी बवाल की वजह, दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल
Pipra, Supaul | Jun 27, 2026 पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही चौक पर शुक्रवार देर शाम को उधार में सिगरेट नहीं देने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।