गरौठा: गरौठा में हवन-पूजन के साथ नवदुर्गा महोत्सव संपन्न, आज निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा
झांसी के गरौठा तहसील क्षेत्र में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव का महानवमी पर हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। ग्राम कचीर स्थित बड़ी माता मंदिर और बजरंग बाबा मंदिर परिसर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नौ दिनों तक चले महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।