महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ₹64.40 लाख की लागत से स्कूल की चारदीवारी का शिलान्यास किया
Mahagama, Godda | Mar 22, 2026 रविवार को ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लहठी में चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसका प्रकरण राशि करीब 64 लाख 40 हजार रुपया है। मंत्री ने चारदीवारी निमार्ण कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।