खाचरौद: खाचरौद में भीषण गर्मी से खड़ी कार में लगी आग, धूं-धूं कर जली
खाचरौद में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास के रहवासी बुरी तरह डर गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार संदीप राठौड़ की बताई जा रही है, जो सड़क किनारे खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक गाड़ी के अंदर से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में