शिवपुरी नगर: म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली, निर्देश दिए
म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा) ऋषी कुमार यादव ने गुरुवार को शिवपुरी का भ्रमण किया। जिलाधीश कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं और हितग्राहियों को प्राप्त हो रहे लाभ की जानकारी ली। छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए हैं। जिसकी जानकारी पीआरओ ने 5 बजे दी गई है।