शिवपुरी नगर: करैरा में जनपद सदस्य के पति पर हुई फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद, दंपति ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
शिवपुरी जिले के करेरा में पैसों के लेन-देन में चैक बाउंस के मामले में राजीनामा नहीं करने पर जनपद सदस्य बवली वैश के पति जितेंद्र वैश पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना 5 दिसंबर 2024 रात करीब 11:30 की है। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित दंपति ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एसपी कार्यालय में घटना का सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।