सैदपुर: एसपी ने नंदगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दारोगाओं से असलहे खुलवाकर और लोड कराकर स्थिति की जांच की
नंदगंज थाने का सोमवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय एवं साइबर सेल का बारीकी से निरीक्षण किया।