मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के महेश्वर रोड स्थित एक एटीएम से शनिवार को एक चने की फसल बेचकर खाते में आए किसान के 34 हजार रुपए अज्ञात युवक ने निकाल लिए है।किसान को इसकी जानकारी लगती जब तक युवक मौके से फरार हो गया। ग्राम लौंदी निवासी किसान प्रकाश मौरे ने दोपहर तीन बजे बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी उपज में से चने की फसल बेची थी। उसी के खाते में पैसे आए थे।