पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नवोदय प्रीमियर लीग का भव्य एवं सफल आयोजन गुरुवार 4 बजे किया गया। प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला रामघाट रॉयल्स एवं व्हाइट पाइरेट्स ऑफ अमरकंटक के मध्य खेला गया।रामघाट रॉयल्स ने 8.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर 94 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।