सुल्तानगंज: श्रावणी मेले से पहले सुल्तानगंज मुख्य चौक के क्षतिग्रस्त नाले की होगी मजबूत मरम्मत, प्रशासन ने तेज की तैयारी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच नगर प्रशासन ने मुख्य चौक बाजार स्थित क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। लंबे समय से यह नाला बार-बार टूटने की समस्या से जूझ रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। भारी वाहनों के दबाव के कारण नाले का स्लैब बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। हाल ही में युवा छात्र नेत