उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में इंस्टाग्राम पर पार्टी विशेष का स्टेटस लगाने को लेकर कुछ युवकों ने मिठाई दुकान में घुसकर सगे भाई तीन लोगों की पिटाई कर दी।घटना में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में 22 वर्षीय अमन कुमार, 23 वर्षीय गोल्डी कुमार तथा 18 वर्षीय पुत्र अमित राज को चोटें आई हैं।