माखन नगर: विधायक विजयपाल सिंह ने रजौन पहुंचकर स्व. तुलसीराम बामन को श्रद्धांजलि दी
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 9, 2026
क्षेत्रीय विधायक विजय पाल सिंह शनिवार करीब 3 बजे माखननगर के ग्राम रजौन पहुंचे। यहां उन्होंने मिश्रीलाल बामन के पिता स्वर्गीय तुलसीराम बामन की रसोई कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विजयपाल सिंह ने स्व. तुलसीराम बामन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।