चूरू: ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर थाना पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, 9.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी राशि का हुआ लेनदेन
Churu, Churu | Jun 10, 2026 चूरू में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते से साइबर फ़्रॉड से जुड़े करीब 9.60 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस से बुधवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार म्यूल अकाउंट से जुड़ी शिकायतों की जांच के