सांगानेर: जयपुर के जवाहर सर्किल में प्रेग्नेंट महिला का पीछा कर युवक ने सुनसान जगह पर की छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा
जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक प्रेग्नेंट महिला का पीछा कर गली में सुनसान जगह पर एक बदमाश के द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने है। महिला के विरोध कर और शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया वहीं घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने बदमाश के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है।