जांजगीर: नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का दम, जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक।
आज सोमवार की दोपहर 1 बजे मिलीं जानकारी अनुसार रायपुर में इंटरनेशनल ओलंपिक डे सेलिब्रेशन के तहत आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। कबड्डी में छत्तीसगढ़ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कराते प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।