थराली: पिंडरघाटी एवं खनसर घाटी को जोड़ने वाली माईथान विनायकधार-कस्बीनगर-तलवाड़ी मोटर मार्ग की मांग को लेकर भूख हड़ताल की तैयारी
पिंडरघाटी एवं खनसर घाटी को जोड़ने वाली माईथान विनायकधार कस्बीनगर तलवाड़ी मोटर मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीण आमरण अनशन की तैयारी में है। पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खनसर बधाण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सयन सिंह नेगी ने बताया कि 50 वर्षों से पिंडर घाटी एवं खनसर घाटी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के शेष 5 किमी मोटरमार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।।