थराली: देवराडा को नगर पंचायत थराली से अलग करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन आंदोलन की चेतावनी
थराली नगर पंचायत के अंतर्गत देवराडा के ग्रामीणों ने देवराडा को नगर पंचायत थराली से पृथक करने की मांग को लेकर जिला अधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि अधिक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।।