जबलपुर: ट्विशा मौत मामला: सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने सीबीआई जांच की मांग की
मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा की संदेहास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की पुरजोर मांग की है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमं