राजगढ़: मोहता पब्लिक स्कूल राजगढ़ की पूर्व छात्रा शगुन अग्रवाल को पीएच.डी. की उपाधि मिली, क्षेत्र में खुशी
Rajgarh, Churu | Jun 13, 2026 मोहता पब्लिक स्कूल, राजगढ़ की पूर्व छात्रा शगुन अग्रवाल, पुत्री अनिल अग्रवाल को टांटिया विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। शगुन अग्रवाल ने "भारत में मानवाधिकारों के आलोक में हिरासत कानूनों का पुनर्मूल्यांकनः निवारक या दंडात्मक" विषय पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया। शोध कार्य उन्होंने डॉ. संदीप कौर केपर्यवेक्षण एव मार्गदर्शन में पूर्ण किया।