अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा मंगलवार को दोपहर 3 बजे शहर के वार्ड क्रमांक 2 की आंगनबाड़ी केंद्र 1 गोलाघाट का निरीक्षण किया इस दौरान श्री कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने आंगनवाड़ी संचालन के संबंध में वहां की कार्यकर्ता से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी का संचालन सुचारू रूप से हो।